Wednesday, July 22, 2015

"सुख" का पता "

✏ ऐ  "सुख"  तू  कहाँ   मिलता   है
क्या.  तेरा   कोई.  स्थायी.   पता.  है
✏क्यों   बन   बैठा   है.   अन्जाना
आखिर.  क्या   है   तेरा   ठिकाना।
✏कहाँ   कहाँ.    ढूंढा.  तुझको
पर.  तू  न.  कहीं  मिला  मुझको
✏ढूंढा.  ऊँचे   मकानों.  में
बड़ी  बड़ी   दुकानों.  में
स्वादिस्ट   पकवानों.  में
चोटी.  के.  धनवानों.  में
✏वो   भी   तुझको.    ढूंढ.  रहे   थे
बल्कि   मुझको.  ही   पूछ.  रहे.  थे
✏क्या   आपको   कुछ   पता    है
ये  सुख  आखिर  कहाँ  रहता   है?
✏मेरे.  पास.  तो.  "दुःख"  का   पता   था
जो   सुबह   शाम.  अक्सर.  मिलता  था
✏परेशान   होके   रपट    लिखवाई
पर   ये   कोशिश   भी   काम  न  आई
✏उम्र   अब   ढलान.   पे.   है
हौसले    थकान.   पे.    है
✏हाँ   उसकी.  तस्वीर   है   मेरे.  पास
अब.  भी.  बची   हुई.  है    आस
✏मैं.  भी.  हार    नही    मानूंगा
सुख.  के.  रहस्य   को.   जानूंगा
✏बचपन.   में    मिला    करता    था
मेरे    साथ   रहा    करता.   था
✏पर.  जबसे.   मैं    बड़ा   हो.   गया
मेरा.  सुख   मुझसे   जुदा.  हो  गया।
✏मैं   फिर   भी.  नही   हुआ    हताश
जारी   रखी    उसकी    तलाश
✏एक.  दिन.  जब   आवाज.  ये    आई
क्या.   मुझको.   ढूंढ.  रहा  है   भाई
✏मैं.  तेरे.  अन्दर   छुपा.   हुआ.    हूँ
तेरे.  ही.  घर.  में.  बसा.   हुआ.   हूँ
✏मेरा.  नही.  है   कुछ.   भी    "मोल"
सिक्कों.   में.  मुझको.   न.   तोल
✏मैं.  बच्चों.  की.   मुस्कानों.   में    हूँ
हारमोनियम   की.   तानों   में.   हूँ
✏पत्नी.  के.  साथ    चाय.   पीने.  में
"परिवार"    के.  संग.  जीने.   में
✏माँ.  बाप   के.  आशीर्वाद    में
रसोई   घर   के  पफवानो  में
✏बच्चों  की   सफलता  में   हूँ
माँ   की  निश्छल  ममता  में  हूँ
✏हर  पल  तेरे  संग    रहता  हूँ
और   अक्सर  तुझसे   कहता  हूँ
✏मैं   तो   हूँ   बस  एक    "अहसास"
बंद  कर   दे   तु  मेरी    तलाश
✏जो   मिला   उसी  में  कर   "संतोष"
आज  को  जी  ले  कल  की न सोच
✏कल  के   लिए  आज  को  न   खोना
मेरे   लिए   कभी   दुखी ना होना 🌺🌺💐💐

**लोहे और हीरे में फर्क**

एक संत की कथा में एक बालिका खड़ी हो गई।
चेहरे पर झलकता आक्रोश
संत ने पूछा   बोलो बेटी क्या बात है
बालिका ने कहा- महाराज हमारे समाज में लड़कों को हर प्रकार की आजादी होती है। वह कुछ भी करे, कहीं भी जाए उस पर कोई खास टोका टाकी  नहीं होती।
इसके विपरीत लड़कियों को बात बात पर टोका जाता है। यह मत करो, यहाँ मत जाओ, घर जल्दी आ जाओ आदि।
संत मुस्कुराए और कहा...
बेटी तुमने कभी लोहे की दुकान के बाहर पड़े लोहे के गार्डर देखे हैं? ये गार्डर सर्दी, गर्मी, बरसात, रात दिन इसी प्रकार पड़े रहते हैं।
इसके बावजूद इनका कुछ नहीं बिगड़ता और इनकी कीमत पर भी कोई अन्तर नहीं पड़ता। लड़कों के लिए कुछ इसी प्रकार की सोच है समाज में।
अब तुम चलो एक ज्वेलरी शॉप में। एक बड़ी तिजोरी, उसमें एक छोटी तिजोरी। उसमें रखी छोटी सुन्दर सी डिब्बी में रेशम पर नज़ाकत से रखा चमचमाता  हीरा।
क्योंकि जौहरी जानता है कि अगर हीरे में जरा भी खरोंच आ गई तो उसकी कोई कीमत नहीं रहेगी।
समाज में बेटियों की अहमियत भी कुछ इसी प्रकार की है। पूरे घर को रोशन करती झिलमिलाते हीरे की तरह।
जरा सी खरोंच से उसके और उसके परिवार के पास कुछ नहीं बचता।
बस यही अन्तर है लड़कियों और लड़कों में।
पूरी सभा में चुप्पी छा गई।
उस बेटी के साथ पूरी सभा की आँखों में छाई नमी साफ-साफ बता रही थी लोहे और हीरे में फर्क।।।

Sunday, July 19, 2015

🌼🌼🌼 ●आस्था और विश्वास

 ईश्वर की शिकायत
है ... मेरे प्रिय.----.सुबह तुम जैसे ही सो कर उठे,
मैं तुम्हारे बिस्तर के पास ही खड़ा था ।
मुझे लगा कि तुम मुझसे कुछ बात करोगे ।
तुम कल या हुई किसी बात के लिये मुझे धन्यवाद कहोगे ।
लेकिन तुम चाय पी कर तैयार होने चले गए और मेरी तरफ देखा भी नहीं !
फिर मैंने सोचा कि तुम नहा के मुझे याद करोगे ।
पर तुम इस में लग गये कि तुम्हे आज कौन से कपड़े पहनने है !
फिर जब तुम जल्दी से नाश्ता कर रहे थे और
अपने ऑफिस के कागज़ इक्कठे करने के लिये,
घर में इधर से उधर दौड़ रहे थे.. तो भी मुझे लगा कि शायद
अब तुम्हे मेरा ध्यान आयेगा,लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
फिर जब तुमने आफिस जाने के लिए ट्रेन पकड़ी तो
मैं समझा कि इस खाली समय का उपयोग तुम मुझसे बातचीत करने में करोगे
पर तुमने थोड़ी देर पेपर पढ़ा और फिर खेलने लग गए अपने मोबाइल में और
मैं खड़ा का खड़ा ही रह गया ।
मैं तुम्हें बताना चाहता था कि दिन का कुछ हिस्सा,
मेरे साथ बिता कर तो देखो,तुम्हारे काम और भी अच्छी तरह से होने लगेंगे,
लेकिन तुमनें मुझसे बात ही नहीं की... एक मौका ऐसा भी आया
जब तुम बिलकुल खाली थे और कुर्सी पर पूरे 15 मिनट यूं ही बैठे रहे,
लेकिन तब भी तुम्हें मेरा ध्यान नहीं आया ।
दोपहर के खाने के वक्त जब तुम इधर- उधर देख रहे थे,
तो भी मुझे लगा कि खाना खाने से पहले तुम एक पल के लिये मेरे बारे में सोचोंगे,
लेकिन ऐसा नहीं हुआ । दिन का अब भी काफी समय बचा था ।
मुझे लगा कि शायद इस बचे समय में हमारी बात हो जायेगी,
लेकिन घर पहुँचने के बाद तुम रोज़ के कामों में व्यस्त हो गये ।
जब वे काम निबट गये तो तुमनें टीवी खोल लिया और घंटो टीवी देखते रहे ।
देर रात थककर तुम बिस्तर पर आ लेटे । तुमनें अपनी पत्नी,
बच्चों को शुभरात्रि कहा और चुपचाप चादर ओढ़कर सो गये।
मेरा मन था कि मैं भी तुम्हारी दिनचर्या का हिस्सा बनूं..
कुछ वक्त बिताऊँ., कुछ सुनूं..., कुछ सुनाऊँ ताकि तुम्हें समझ आए कि
तुम किसलिए इस धरती पर आए हो और किन कामों में उलझ गए हो,
लेकिन तुम्हें समय ही नहीं मिला और मैं मन मार कर ही रह गया ।
मैं तुमसे बहुत प्रेम करता हूँ ।
हर रोज़ मैं इस बात का इंतज़ार करता हूँ कि तुम मेरा ध्यान करोगे और
अपनी छोटी छोटी खुशियों के लिए मेरा धन्यवाद करोगे ।
पर तुम तब ही आते हो जब तुम्हें कुछ चाहिए होता है ।
और अपनी माँगें मेरे आगे रख के चले जाते हो और मजे की बात तो ये है,
तुम मेरी तरफ देखते भी नहीं ।
ध्यान तुम्हारा उस समय भी लोगों की तरफ ही लगा रहता है,
और मैं इंतज़ार करता ही रह जाता हूँ ।
खैर कोई बात नहीं...हो सकता है कल तुम्हें मेरी याद आ जाये !
ऐसा मुझे विश्वास है और मुझे तुम में आस्था है ।
यह ना सोंच तेरे बगैर कुछ होगा नही यहा यहाँ रोज़ किसी को आना
किसीको जाना पड़ेगा .मोत से तुम नही मिटते । वो तो एक चोला बदलना ।
तुम जब तक मोह और लोभ को नही जानोगे तब तक मन को भी नही जानेगे ।
क्यों की संसार में हु । लेकिन इसलिए इसके पीछे नही पड़ना, नही भागना ।
— बीतता है समय यूँ ही, इतिहास बदलते रहते हैं
कुछ चलना छोड़ देते हैं, और कुछ बढ़ते ही जाते हैं.
------- मेरा दूसरा नाम... आस्था और विश्वास ही तो है ।

Thursday, July 16, 2015

बचपन वाला ****'रविवार'****

90 का दूरदर्शन और हम -
1.सन्डे को सुबह सुबह नहा-धो कर
टीवी के सामने बैठ जाना
2."रंगोली"में शुरू में पुराने फिर
नए गानों का इंतज़ार करना
3."जंगल-बुक"देखने के लिए जिन
दोस्तों के पास टीवी नहीं था उनका
घर पर आना
4."चंद्रकांता"की कास्टिंग से ले कर
अंत तक देखना
5.हर बार सस्पेंस बना कर छोड़ना
चंद्रकांता में और हमारा अगले हफ्ते
तक सोचना
6.शनिवार और रविवार की शाम को
फिल्मों का इंतजार करना
7.किसी नेता के मरने पर कोई सीरियल
ना आए तो उस नेता को और गालियाँ
देना
8.सचिन के आउट होते ही टीवी बंद
कर के खुद बैट-बॉल ले कर खेलने
निकल जाना
9."मूक-बधिर"समाचार में टीवी एंकर
के इशारों की नक़ल करना
10.कभी हवा से ऐन्टेना घूम जाये तो
छत पर जा कर ठीक करना
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं
आता, दोस्त पर अब वो प्यार नहीं
आता।
जब वो कहता था तो निकल पड़ते
थे बिना घडी देखे,
अब घडी में वो समय वो वार नहीं
आता।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं
आता...।।।
वो साईकिल अब भी मुझे बहुत याद
आती है, जिसपे मैं उसके पीछे बैठ
कर खुश हो जाया करता था। अब
कार में भी वो आराम नहीं आता...।।।
जीवन की राहों में कुछ ऐसी उलझी
है गुथियाँ, उसके घर के सामने से
गुजर कर भी मिलना नहीं हो पाता...।।।
वो 'मोगली' वो 'अंकल Scrooz',
'ये जो है जिंदगी' 'सुरभि' 'रंगोली'
और 'चित्रहार' अब नहीं आता...।।।
रामायण, महाभारत, चाणक्य का वो
चाव अब नहीं आता, बचपन वाला वो
'रविवार' अब नहीं आता...।।।
वो एक रुपये किराए की साईकिल
लेके, दोस्तों के साथ गलियों में रेस
लगाना!
अब हर वार 'सोमवार' है
काम, ऑफिस, बॉस, बीवी, बच्चे;
बस ये जिंदगी है। दोस्त से दिल की
बात का इज़हार नहीं हो पाता।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं
आता...।।।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नही
आता...।।।